Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

हेमकुंड साहिब : सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ, इस दिन खोले जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए कपाट

चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब तक रास्ता बनाया। इस दल में भारतीय सेना के 35 सदस्य और ट्रस्ट के 15 सेवादार शामिल हैं।

सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ

बता दें बर्फ हटाने के लिए ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढीलों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेजा था। भारतीय सेना ओर यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादारों ने बर्फ के बीच से रास्ता बनाते हुए हेमकुंड साहिब तक पहुंचे।

25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस दल की अगली रणनीति के तहत कुछ जवान सीढ़ियों वाले रास्ते से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी जवान खचरों के आवागमन के लिए रास्ते से बर्फ हटायेंगे। बताया जा रहा है 20 मई तक बर्फ हटाने का ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें