Dehradun NewsBig News

घर पहुंचा शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर, देखते ही बिलख पड़े परिजन, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके घर भानियावाला पहुंच गया है। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

घर पहुंचा शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर

बता दें कारगिल में मौसम खराब होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर 29 तारीख की रात को उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।

तीन साल पहले ही हुई थी शादी

शहीद प्रणव नेगी मेजर के पद पर तैनात थे। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि शहीद प्रणव 36 वर्ष के थे और 94 रेजीमेंट में भर्ती थे। शहीद की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा है। बता दें प्रणव अपने घर के इकलौते चिराग थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें