EntertainmentHighlight

Goldy Brar Death: मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या! अमेरिका में हुआ ढेर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या(Goldy Brar Death) हो गई है। खबरों की माने तो गैंगस्टर की को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गैंग डल्ला-लखबीर ने गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या! (Goldy Brar Death)

सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मेन आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया गया है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ही ली थी।

अपराध की दुनिया में एक नामी नाम

गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदरजीत सिंह का जन्म 11 अप्रैल 1994 में हुआ था। बराड़ पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला है। बराड़ के पिता पंजाब पुलिस में थे। वो रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। गैंगस्टर का नाम मूसेवाला के मर्डर के बाद से सुर्खियों में आ गया था। हालांकि सिंगर की हत्या से पहले भी वो अपराध की दुनिया में एक नामी नाम था। उसके नाम कई मामले दर्ज हैं। जिसमें फिरौती मांगना, नेताओं को धमकी देना और कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने जैसे आरोप शामिल है।

 

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें