Entertainment

Panchayat 3: फुलेरा गांव में एक बार फिर बैठेगी ‘पंचायत’, जितेंद्र ने रिलीज डेट को लेकर शेयर की वीडियो

अमेजन टीवी शो ‘पंचायत’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इसके दो सीजन आ चुके है। वहीं अब दर्शक इसके तीसरे सीजन(Panchayat 3) का इंतजार कर रहे हैं। इस शो में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव जैसे बेहतरीन कलाकार ने अभिनय किया है। ऐसे में जितेंद्र ने सीरीज के तीसरे सीजन के लिए फैंस के बीच फिर से उत्सुकता बढ़ा दी है।

वीडियो शेयर कर रिलीज डेट का खुलासा

हाल ही में ‘पंचायत’ शो के मुख्य अभिनेता जितेंद्र कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा की Panchayat 3 शो तैयार है। सीरीज की रिलीज डेट के लिए बस कुछ लोकिया हटानी है। अभिनेता ने दर्शकों से नीचे दिए लिंक पर क्लीक कर लोकिया हटाने को कहा है। ऐसे में उनको रिलीज डेट का पता चल जाएगा। इस वीडियो के बाद से फैंस सीरीज की रिलीज डेट के लिए उत्सुक हो गए। खबरों की माने तो शो 28 मई को रिलीज किया जा सकता है।

दर्शकों का Panchayat 3 को लेकर उत्साह

इस वीडियो के बाद फैंस काफी उत्सुक हो गए। एक यूजर ने अभिनेता की वीडियो पर कमेंट कर लिखा,’ हम कब से सीजन 3 का इंतजार कर रहे हैं।’ तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘फाइनली सीजन 3 आ रहा हैं।’

बता दें कि इस शो में जहां जितेंद्र लीड रोल में है। तो वहीं नीना गुप्ता, फैसल मलिक भी एहम किरदार में दिखाई देंगे।सीरीज फुलेरा गांव पर आधारित है। इस शो में पंचायत में काम करने आए जितेंद्र का गांव के साथ तालमेल बिठाने की कहानी को दर्शाया गया है। कैसे वहां रहकर वो कठिनाई झेलते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें