Champawat NewsHighlight

प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मुस्तैदी से टला हादसा

उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करती हुई सड़कों में बेधड़क दौड़ रही है। आज सुबह पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस UK07PA2919 का चंपावत के बनलेख के पास प्रेशर पाइप फट गया और बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल

चालक ने किसी तरह सूझ बूझ दिखाते हुए बस को संभालते हुए सड़क किनारे रोक दिया। इस दौरान बस में 32 यात्री सवार थे। जिनकी जिंदगी चालक की सूझबूझ से बाल बाल बच गई। बस के सड़क किनारे खड़े होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिम्मेदार अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

बता दें उत्तराखंड परिवहन निगम की समय सीमा पूरी कर चुकी बसों के साथ लगातार हादसे हो रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। रोडवेज बसों के हादसे का शिकार होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी परिवहन निगम को नई बसें उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें