UttarakhandBig News

प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक हुए रिटायर, इस IFS अधिकारी ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक बीते मंगलवार को रिटायर हो गए हैं। वरिष्ठता के आधार पर आईएफस धनजय मोहन को प्रभारी वन संरक्षक की कमान सौंपी गई है।

प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक हुए रिटायर

मंगलवार को प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सेवनिर्वित हो गए हैं। 25 अप्रैल को प्रमुख वन संरक्षक के पद को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी हुई। मुखिया की दौड़ में कई अधिकारी शामिल थे। वरिष्ठता के आधार पर धनंजय मोहन के नाम पर मुहर लगाई गई। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कौन हैं धनंजय मोहन ?

बता दें धनंजय मोहन भारतीय वन सेवा उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं। जनवरी 2020 में धनंजय मोहन ने देहरादून में भारतीय वन्य जिव संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला था। डीपीसी के बाद इस पद के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। नए मुखिया धनंजय के सामने वनाग्नि के इस सीजन में चुनौतियों का अंबार होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें