Haridwar NewsBig News

Uttarakhand Board Result 2024 : हरिद्वार की जकिया ने किया प्रदेश में 10वां स्थान हासिल, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है। जीआईसी गंगोलीहाट की 10 वीं की छात्रा प्रियांशी रावत और 12 वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 88.14 प्रतिशत तो इंटर का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।

जकिया ने हासिल की 94.6%

वहीं आरएनआई इंटर कालेज भगवानपुर की छात्रा जकिया पुत्री इरफ़ान निवासी मक्ख़खनपुर ने 94.6% हासिल कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें छात्रा ने 500 में से 473 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके बाद से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा का हौसला अफजाई कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र का किया नाम रोशन

जकिया के परिजनों ने खबर उत्तराखंड से बातचीत में कहा कि हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है की हमारी पुत्री ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं छात्रा ने बताया कि आगे चलकर मैं पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना चाहती हूं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें