Nainital NewsBig News

रिश्ता शर्मसार : पत्नी के ड्यूटी जाने के बाद पिता नाबालिग बेटी से करता था अश्लील हरकत, केस दर्ज

हल्द्वानी से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। टीपी नगर में एक कलयुगी पिता की अपनी ही बेटी पर नियत बिगड़ गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता ने की अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत

घटना हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने बताया की उसके ड्यूटी जाने के बाद उसका पति अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। मासूम ने अपनी मां को आप बीती सुनाई।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला ने तहरीर में बताया कि उसने जब अपने पति से इसके बारे में पूछा तो आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि वे पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने किशोरी के मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें