Big NewsAlmora NewsUttarakhand

Uttarakhand Board Result 2024 : अल्मोड़ा के पीयूष ने राज्य में हासिल किया पहला स्थान, मेहनत से मां के सपने किए पूरे

इंटर में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने बाजी मारी है। पीयूष ने 498 अंक हासिल किए हैं। विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा पीयूष खोलिया ने उत्तराखंड की इंटर बोर्ड परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अल्मोड़ा के पीयूष ने 12वीं में किया टॉप

12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। पीयूष अल्मोड़ा के रहने वाले हैं उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। पीयूष के पिता का सात साल पहले ही देहांत हो गया था। पिता के देहांत के बाद उनकी माता ने अध्यापिका के रूप में काम कर पीयूष को पढ़ाया-लिखाया। पीयूष मूल रुप से अस्कोट पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में वो अल्मोड़ा के थापलिया में रहते हैं।

पिता का उठा साया तो मां के सपने किए पूरे

पीयूष की माता विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता लड़का है। पिता के देहंत के बाद उनकी पढ़ाई का जिम्मा उनकी माता ने संभाला। पीयूष ने इस कामयाबी के लिए स्कूल के शिक्षकों और माता को श्रेय दिया है। वो भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र काम करना चाहते हैं।

स्कूल के साथ अल्मोड़ा का नाम किया रोशन

विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा के प्रधानाचार्य का कहना है कि पीयूष मेधावी छात्र हैं और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने ना केवल स्कूल बल्कि पूरे अल्मोड़ा का नाम भी रोशन किया है। पीयूष की इस सफलता के बाद से उनके पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें