UttarakhandHighlight

UKPSC : आयोग ने जारी किया 14 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें कब होगी कौन सी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा सात व आठ मई को होगी। इसके साथ ही चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रेड-दो परीक्षा 19 मई को होगी।

यहां देखें कब होगी कौन सी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को कराएगा। वहीं पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया मई से शुरू होने जा रही है। UKPSC के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग में प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 26 मई को होगी। इसके साथ ही कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य परीक्षा 27 जून को होगी।

इसके अलावा पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को होनी है। आईटीआई में कार्यदेशक, सर्वेयर शिशिक्षु फोरमैन अनुदेशक भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 29 सितंबर को होनी है। कई विभागों में अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती छह अक्तूबर को होगी।

अक्टूबर से शुरू होगी शॉर्टहैंड व टाइपिंग परीक्षा

सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा छह अक्टूबर को होनी है। वहीं अपर निजी सचिव भर्ती के तहत शॉर्टहैंड व टाइपिंग परीक्षा अक्टूबर से शुरू होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 व 19 नवंबर को होगी। गृह विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा 22 नवंबर को होगी।

15 दिसंबर को मुख्य कांस्टेबल व गुल्मनायक के लिए मुख्य परीक्षा होगी। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को होगी। पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा का विज्ञापन अभी जारी होना बाकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें