Udham Singh Nagar NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

खटीमा में एक नेपाली युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

किराये के मकान में रहता था युवक

घटना रविवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुकेश बोहरा (31) निवासी पंजाबी कालोनी मूलरूप से गेटागेटी के रूप में हुई है। मुकेश अपनी पत्नी और एक पुत्र, पुत्री के साथ किराए के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार युवक खटीमा मुख्य बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मुकेश दुकान में काम करने के बाद घर चला गया था। देर शाम उसके पत्नी व बच्चे कहीं बाहर गए हुए थे। वह कमरे में अकेला था। पत्नी व बच्चे जब वापस लौटे तो मुकेश का शव खिड़की पर गमछे के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मुकेश ने परिवार के खिलाफ जाकर नेपाल में ही प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह पत्नी को लेकर खटीमा में पंजाबी कालोनी में किराए पर रहने लगा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें