SportsHighlight

KKR vs DC Pitch Report: स्वर्ग से कम नहीं है बल्लेबाजों के लिए ईडन गार्डन्स का मैदान, आंकड़ों से जानिए पिच का हाल

IPL 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR vs DC) आमने सामने होगी। इस सीजन दोनों ही टीमों के बीच हुई पहली भिड़ंत में कोलकाता ने दिल्ली को मात दी थी। ऐसे में आज पंत की सेना मैदान में कोलकाता से हार का बदला लेना चाहेगी। तो वहीं पिछले मैच में मिली हार के बाद कोलकाता की टीम आज का मुकाबला जीतना चाहेगी।ऐसे में चलिए जानते है कि KKR vs DC Pitch Report कैसी है।

ईडन गार्डन्स की पिच? (KKR vs DC Pitch Report)

केकेआर और दिल्ली (KKR vs DC) के बीच आज ये मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में होने जा रहा है। ऐसे में इस मैच में चौकों-छक्कों की बारिश होना तय है। बैट्समैन के लिए ये ग्राउंड स्वर्ग जैसा है। इसी ग्राउंड पर पंजाब ने 262 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया था।

आंकड़े क्या कहते हैं?

IPL के इतिहास में इस ईडन गार्डन्स ने टोटल 90 मैच खेले गए है। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 37 बार जीत मिली है। तो वहीं 53 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मली है। ऐसे में इस मैदान पर टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

जीत की लय पर दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ की पल्टन जीत की पटरी पर वापस आ चुकी है। पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को 10 रनों से मात दी थी। जैक फ्रेजर मेकगर्क ने 84 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके साथ ही कप्तान ऋषभ पंत भी अच्छी फॉर्म में है।

KKR के गेंदबाजों को बेहतर करने की जरुरत

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस सीजन गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने काफी रन लुटाए है। तो वहीं हर्षित राणा को पंजाब के बल्लेबाजों ने काफी धोया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें