Dehradun NewsBig News

बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, हैवान पिता ने लूटी नाबालिग की आबरू, ऐसे हुआ खुलासा

ऋषिकेश से पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता की अपनी ही नाबालिग बेटी पर नियत बिगड़ गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हैवान पिता ने लूटी नाबालिग की आबरू

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

पड़ोस में रहने वाली महीना ने दी पुलिस को तहरीर

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग ने पिता की हरकत अपने मां को भी बताई लेकिन उसकी मां ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली महिला को इसकी शिकायत की।

आरोपी पिता की तलाश जारी

शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द हिबूसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें