Champawat NewsHighlight

सेना का सामान लेकर जा रहा कैंटर, अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटा, सात लोग घायल

नोएडा से पिथौरागढ़ सेना का सामान लेकर जा रहा कैंटर लोहाघाट एनएच में भारतोली के पास रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने घायलों को आनन में अस्पताल में भर्ती कराया।

सेना का सामान लेकर जा रहा था कैंटर

हादसा रविवार शाम का है। जानकारी के मुताबिक कैंटर संख्या यूपी 15 एटी 2278 सेना का सामान लेकर नोएडा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अचानक वाहन का ब्रेक फेल होने से कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलट गया। गनीमत ये रही कि कैंटर क्रैश बैरियर से टकराकर सड़क में पलट गया और गहरी खाई में गिरने से बच गया। हादसे में कैंटर में सवार सात लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटा

कैंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कैंटर में सेना का सामान लदा हुआ था। चालक उमेश निवासी मेरठ ने बताया कि वह नोएडा से पिथौरागढ़ सेना का सामान लेकर जा रहा था। ढलान में अचानक ब्रेक फेल हो गए और कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें