Udham Singh Nagar NewsHighlight

खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल, 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बाजपुर में खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे और तलवारें तक चल गई। जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

आनन-फानन में लोगों ने घायलों को उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में तीन नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें