Entertainment

जब Aamir Khan को पता चला सिर झुकाकर नमस्ते करने की ताकत, बोले- मैं मुसलमान हूं तो…

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से फेमस आमिर खान(Aamir Khan) को दर्शक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके आचरण के लिए भी पसंद करते है। हाल ही में अभिनेता ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपना एक किस्सा शेयर किया। अपने किस्से में उन्होंने बताया की सिर झुकाकर नमस्कार करने की ताकत क्या होती है।

Aamir Khan ने दंगल की शूटिंग का किस्सा किया याद

दरअसल हाल ही में आमिर खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में गए। जहां उन्होंने कई सारी चीज़ों में बात की। ऐसे में जब पंजाब की बात आई तो आमिर ने किस्सा सुना डाला। अभिनेता ने बताया की ‘दंगल’ फिल्म की शूटिंग ज्यादातर पंजाब में हुई। जब भी वो वहां शूटिंग के लिए जाते थे तो अपने दरवाजों के आगे खड़े रहकर लोग उन्हें नमस्ते करते थे।

आमिर ने कहा- मैं मुसलमान हूं तो…

आमिर खान ने बताया की पंजाब के लोग बहुत अच्छे हैं। सुबह के अलावा रात को भी लोग उन्हें हाथ जोड़कर गूट नाइट कहते थे। ये नमस्कार और गूट नाइट का सिलसिला करीब डेढ़ महीने तक चलता रहा।

आमिर ने कहा कि, ”मैं मुसलमान हूं तो मेरी हाथ जोड़ने की आदत नहीं है। मेरी हाथ उठाकर सलाम करने की आदत है। आदाब करने की आदत है”। शूटिंग के दौरान उन्हें हाथ जोड़ने की ताकत समझ आई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें