Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश घूमने आए थे पर्यटक, नहाने के दौरान गंगा में बहे युवक और युवती, जारी है रेस्क्यू

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया आठ लोगों के ग्रुप में से एक युवक और युवती गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों काी तलाश जारी है।

नहाने के दौरान गंगा में बहे युवक और युवती

घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती बह गए।

दोनों का रेस्क्यू जारी

दोनों की पहचान साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी नोएडा और नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरफ के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गंगा में डूब कर लापता हुई युवती स्टेट बैंक की कर्मचारी है। जबकि साहिल नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें