Nainital NewsBig News

वन विभाग ने किया किसान को मारने वाली बाघिन को ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

वन विभाग ने रामनगर में दस दिन पहले बासीटीला गांव में किसान को अपना निवाला बनाने वाली बाघिन को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया है। जिसके बाद बाघिन को ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।

किसान को मारने वाली बाघिन को ट्रैंकुलाइज

बता दें 18 अप्रैल को बाघिन ने प्रमोद तिवारी (42) निवासी बासीटीला गांव में हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की ओर से कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। रात के समय वन कर्मियों की टीम जंगल में ही डेरा डाले हुए थे।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

जानकारी के अनुसार सीटीआर निदेशक डा. धीरज पांडेय ने बताया कि लंबे समय से एक बाघ लगातार घटनास्थल पर दिखाई दे रहा था। शनिवार देर रात बासीटीला गांव के पास बने वॉटर हॉल के करीब बाघ आया तो उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। ट्रैंकुलाइज करने के बाद बाघ की जांच पड़ताल की गई तो पता लगा कि वह बाघिन थी। मौके पर ही बाघिन का डीएनए सैंपल लिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें