HighlightHaldwani NewsNainital News

गणेश गोदियाल पहुंचे हल्द्वानी, एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज हल्द्वानी पहुंचे जहां। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। गणेश गोदयाल ने सीसीटीवी के साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर स्ट्रांग रूम की बिल्डिंग के बाहर क्यों सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के भी स्ट्रांग रूम के बाहर रहने की व्यवस्था की जाए। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है और भाजपा के नेता लोगों की भावनाओं को ही नहीं समझ पाए।

इस बार कांग्रेस ने मजबूती से लड़ा चुनाव

गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गणेश गोदयाल को पौड़ी से नहीं जीतने देना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने पूरी कोशिश की। लेकिन गढ़वाल की जनता उनके साथ थी। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस बहुत मजबूती से चुनाव लड़ी है जिसके नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें