Pauri Garhwal NewsHighlight

लैंसडौन में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार, तीन साल की बच्ची की मौत, चार घायल

लैंसडौन धूरा मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लैंसडौन में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार

हादसा शनिवार देर रत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है पर्यटक हरियाणा के रोहतक से लैंसडौन घूमने के लिए आए हुए थे। पर्यटक धूरा स्थित एक रिजाॅर्ट में रुके हुए थे। शनिवार रात वह चेक आउट के बाद धूरा से लैंसडौन वापस लौट रहे थे।

हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत

वापसी के दौरान पर्यटकों की कार बंशीघाट शमशान घाट के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सुचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर सभी को चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें