Champawat NewsHighlight

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, दो शिक्षकों को किया निलंबित

चम्पावत में लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही करना दो शिक्षकों को भारी पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडमांगल में कार्यरत शिक्षक शैलेंद्र वर्मा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बलाई में कार्यरत लक्ष्मण सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों की ओर से निर्वाचन कार्य में लापरवाही की गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से दोनों शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई।

दो शिक्षकों को किया निलंबित

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पीएस जंगपांगी ने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के आधार पर जिले के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों शिक्षकों की ओर से लोकसभा निर्वाचन में घोर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें