Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर में सड़क हादसा, अनयंत्रित होकर छोटा हाथी वाहन से टकराया बाइक सवार, मौके पर मौत

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बाइक सवार युवक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

अनयंत्रित होकर छोटा हाथी वाहन से टकराया बाइक सवार

हादसा शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में बाइक सवार युवक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। युवक की पहचान बलजीत सिंह (25) निवासी रामपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक रामपुर से नानकमत्ता साहिब की ओर आ रहा था। इस दौरान युवक की बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई।

युवक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक कंबाइन मशीन पर फोरमैन का काम करता है। युवक जिस वाहन से टकराया था उसमें ओवरलोड रूप से टेंट का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें