Sports

KKR vs PBKS: बेयरस्टो और शशांक की तूफानी पारी की बदौलत जीता पंजाब, IPL के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

KKR vs PBKS: IPL 2024 का 42वां मैच रोमांच से भरा रहा। कल यानी शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ।

ऐसे में इस ग्राउंड में कई रिकार्ड्स बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में बड़ी ही आसानी से पंजाब ने ये मुकाबला जीत लिया। इस जीत का श्रेय PBKS के बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और शशांक (Shashank Singh) को जाता है। जिन्होंने दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

KKR vs PBKS के मैच में क्या हुआ?

मुकालबे में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट के नुकसान में 261 रनों की विशाल पारी खेली। कोलकाता की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 138 रनों की पार्टनरशिप हुई। जहां फिल साल्ट ने 37 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों की बदौलत 75 रनों की पारी खेली। तो वहीं सुनील नारायण ने 32 गेंदों में नौ चौके और चार छक्कों की बदौलत 71 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने बड़ी ही आसानी से ये विशाल स्कोर के कर लिया। किंग्स ने 2 विकेट खोकर 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 93 रनों की पंजाब की ओपनिंग पार्टनरशिप रही। ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने दमदार अर्धशतक ठोका। तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

बेयरस्टो और शशांक की तूफानी पारी

पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह ने तूफानी पारी खेली। जहां बेयरस्टो ने 48 गेंदों में आठ चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 108 रनों की पारी खेली। तो वहीं शशांक सिंह ने कल के मैच में अपनी दमदार पारी में छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 28 गेंदों में दो चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें