Big NewsChampawat News

जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं, पकड़े जाने पर गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

जंगलों में आग की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। जिले देख अब वन महकमा भी एक्शन मोड में आ गया है। अब जंगलों में आग लगाने के मामले में पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रही हैं आग की घटनाएं

उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद वन महकमा व पुलिस जंगलों को आग से बचाने की मुहिम में जुट गई है। गुरुवार को सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने थाना लोहाघाट में वन विभाग, ग्राम प्रहरियों व फायर विभाग की बैठक ली। सीओ वंदना ने क्षेत्र में जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी लोगों को जंगल की आग की रोकथाम हेतु निर्देशित किया बैठक में शामिल समस्त लोगों के सुझाव मांगे।

जंगलों में आग लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीओ ने कहा जंगल की आग की घटनाओं में चंपावत जिला प्रथम स्थान में है जो की बहुत गंभीर बात है। सीओ ने कहा जो व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए या पेड़ों को काटते हुए पकड़ा जाएगा पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। इसके साथ ही उस व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई तक की जा सकती है। सीओ ने वन विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा ग्राम प्रहरियों को ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा है।

टनकपुर में आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीओ ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए तथा आग लगने पर ग्रामीणों का सहयोग लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता और विभागों के आपसी सहयोग से ही जंगलों को आग से बचाया जा सकता है। बता दें कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अब वन विभाग ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए टनकपुर क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें