HighlightNainital News

स्कूल से घर लौट रहे थे बच्चे, जंगल की आग की लपटों के बीच रास्ते में ही फंसे, ऐसे पहुंचे घर

प्रदेश में जंगलों की आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम ये है कि अब ये जंगल की आग आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रही है। जंगलों की आग से लोगों को खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरूवार को बेतालघाट ब्लॉक के पल्लाढाना गांव से सटे जंगल में आग लग गई। आग तेजी से फैल रही है और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के बीच स्कूल से घर जा रहे बच्चे फंस गए। किसी तरह एक घंटे के बाद बच्चे अपने घरों को जा सके।

विकराल आग की लपटों के कारण रास्ते में फंसे बच्चे

बेतालघाट ब्लॉक के पल्लाढाना गांव से सटे जंगल में आग लगी। कुछ ही समय ये आग सिंमोली के जंगल को पार करती हुई लोहाली- छियोड़ी धूरा मोटर मार्ग तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि दोपहर में जीआइसी लोहाली से घर लौट रहे बच्चे इसके कारण रास्ते में फंस गए। ग्रामीणों के बुझाने की कोशिशों के करीब एक घंटे बाद आग की लपटें कम हुई। जिसके बाद बच्चे घर जा सके।

आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रही आग

जंगलों की आग लगातार बढ़ रही है। अब ये आग आबादी वाले इलाकों तक बढ़ रही है। आग के कारण जहां रोजाना करोड़ों की वन संपदा जलकर खाक हो रही है तो वहीं अब आबादी क्षेत्र में भी जंगलों की आग के कारण नुकसान हो रहा है। मोटर मार्गों से सटे इलाकों में आग लगने के कारण पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिस से लोगों को खतरा बना हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें