Dehradun NewsHighlight

नशीले इंजेक्शन के साथ अस्पताल संचालक अरेस्ट, आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने नशे के इंजेक्शन और दवाओं के अस्पताल संचालक को अरेस्ट किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नशीले इंजेक्शन, नशे के कैप्सूल और टेबलेट हिमाचल प्रदेश के पांवटा में सप्लाई करने जा रहा था।

नशीले इंजेक्शन के साथ अस्पताल संचालक अरेस्ट

आरोपित की पहचान शाह आलम निवासी रक्षा विहार अधोईवाला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी नेहरू काॅलोनी में अस्पताल चलाता है। आरोपित को सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने विकासनगर रोड हरबर्टपुर में रोका था। वाहन की तलाशी लेने पर 105 नशीले इंजेक्शन, 720 नशे के कैप्सूल और 410 टेबलेट बरामद हुए।

आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

कार सवार दवाओं के परिवहन के संबंध कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी पर पहले से धोखाधड़ी, बलवा, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें