Champawat NewsHighlight

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, घर में चरस तैयार कर महंगे दामों में बेचता था आरोपी, अब हुआ अरेस्ट

STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशे पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। STF की टीम ने चंपावत पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर

आरोपित की पहचान मुकेश चंद्र सेल्ला (43) पुत्र कृष्णानंद के रूप में हुई है। आरोपित अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपित के कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस बरामद की गयी है। बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है।

घर में चरस तैयार कर महंगे दामों में बेचता था आरोपी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम, हल्द्वानी जैसे मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। आरोपी ने बताया की उसने यह चरस खुद अपने हाथों से घर में तैयार की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें