Dehradun NewsBig News

पलटन बाजार में तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

देहरादून के पलटन बाजार में बुधवार देर रात तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे।

तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

मिली जानकारी के अनुसार पल्टन बाजार में तीन मंजिला गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लाखों का सामान जलकर खाक

गनीमत ये रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से दुकान स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें