Big NewsPauri Garhwal

हाथों में मेहंदी लगाने के बाद गायब हुई दुल्हन, परिजनों के फूले हाथ-पांव, तलाश जारी

शादी के सीजन के बीच पौड़ी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटी की विदाई की खुशियां उस समय परेशानी में बदल गई जब दुल्हन मेहंदी की रस्म के बाद घर से लापता हो गई। दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। लेकिन अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चला है।

हाथों में मेहंदी लगाने के बाद गायब हुई दुल्हन

मिली जानकारी के मुताबिक युवती की शादी पौड़ी के एक गांव में हो रही थी। बारात रुद्रप्रयाग से आने वाली थी। जीजा का घर बारतियों के घर से नजदीक होने की वजह से शादी की रस्में वहीं से की जा रही थी। घटना के दिन युवती ने अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी अपने हाथ में लगवाई।

लड़का और लड़की पक्ष में मचा हड़कंप

मेहंदी के कार्यक्रम के बाद देर रात सभी लोग सोने के लिए चले गए। अगली सुबह जब दुल्हन को हल्दी के लिए ढूंढा गया तो वो घर से गायब मिली। जिसके बाद से लड़का और लड़की पक्ष में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से युवती का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

युवती की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की ओर से शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर ली है। मामले में पुलिस टीम गठित कर युवती को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button