Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक से चली गोली, अकाउंट खुलवाने आए दो युवक घायल

नैनीताल के हल्द्वानी में मुखानी चौराहे के पास बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उसके छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो युवकों को लग गए। सीसीटीवी में गार्ड की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद गार्ड की लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर चालान किया गया है।

गार्ड की बंदूक से चली गोली

घटना मंगलवार की है। मुखानी चौराहे पर केनरा बैंक की शाखा पर पूर्व सैनिक प्रकाश चंद्र जोशी निवसी नया बाजार हल्दूचौड़ बीते डेढ़ साल से सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक बैंक में कामकाज चल रहा था। सुरक्षा गार्ड खाना खाने के बाद मुख्य गेट के पास बैठकर अपने लाइसेंसी बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर बैठे हुए थे। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई।

गोली के छर्रे से दो युवक घायल

जानकारी के मुताबिक गोली सामने रखी बेंच की कुर्सी को चीरते हुए निकल गई। गोली के छर्रे बेंच से टकराकर बिखरने के बाद बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे चंदन जोशी निवासी वसंत विहार के पैर के पंजे में जा लगे। वही एक छर्रा गोविंद निवासी नवाबी रोड के पैर को छूकर निकल गया।

पुलिस ने चालान कर किया बंदूक को सील

गोली की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि गार्ड की गलती से गोली चली तो बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक के अंदर सीसीटीवी फुटेज में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि की। जिस पर पुलिस ने गार्ड प्रकाश जोशी का चालान कर बंदूक को सील कर कब्जे में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें