UttarakhandBig News

उत्तराखंड में महंगी होगी बिजली, उपभोक्‍ताओं की जेब होगी ढीली, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्‍ताओं को एक बार फिर झटका लग सकता है। बिजली के दामों में आठ से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। यूपीसीएल ने उत्तराखंड नियामक आयोग को बिजली के दामों में 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था।

उत्तराखंड में महंगी होगी बिजली

नियामक आयोग ने जनसुनवाई करने के बाद उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से बिजली के दामों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। बता दें इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

11 प्रतिशत तक बिजली महंगी होने की संभावना

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देने की शुरुआत कर दी है। बता दें इस सप्ताह के अंत या अगले हफ्ते की शुरुआत में उत्तराखंड में बिजली महंगी हो सकती है। इस बारी बिजली की बढ़ोतरी 11 प्रतिशत तक होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें