Dehradun NewsBig News

रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग, तीन लोग झुलसे, चपेट में आए बहार खड़े वाहन

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेलाकुई के पास तेलपुर चौक स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के पास एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन लोग झुलस गए। घटना की सूचना पाकर दमकल कर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग

घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लग गई। आग लगने से तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और बाहर खड़े दो स्कूटर जल गए। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें