Pauri Garhwal NewsHighlight

अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड के पोल से टकराई कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत गंभीर

श्रीनगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगानाली में स्वीत पुल डैम कालोनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत गहो गई। जबकि दिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड के पोल से टकराई कार

हादसा मंगलवार शाम का है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार बजे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर आ रही एक कार स्वीत पुल के पास हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान दिनेश (50) पुत्र दयालु रूद्रप्रयाग के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें