Big NewsPolitics

चुनाव निपटते ही भाजपा में घमासान, टिहरी विधायक पर लगे ठेके लेने के आरोप

लोकसभा चुनाव का मतदान निपटते ही भाजपा में घमासान देखने को मिल रहा है। टिहरी के भाजपा नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा नेताओं में वार-पलटवार से टिहरी के साथ ही प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है।

किशोर उपाध्याय की चिट्ठी बनी चर्चा का विषय

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने एक चिट्ठी लिखी है। जो कि अब चर्चाओं का विषय बन गई है। हाल में ही भाजपा में शामिल हुए दिनेश धनै और किशोर उपाध्याय अब आमने-सामने हैं। दिनेश धनै के आरोपों पर टीएचडीसी निदेशक को उपाध्याय ने चिट्ठी लिखी है।

धनै ने लगाए किशोर उपाध्याय पर आरोप

दिनेश धनै ने किशोर उपाध्याय और उनके समर्थकों के टीएचडीसी में करोड़ों के ठेके चलने का आरोप लगाया है। जिसके बाद टीएचडीसी में चल रहे ठेकों को किशोर उपाध्याय ने सार्वजनिक करने की की मांग की है। टिहरी भाजपा के दो नेताओं की जुबानी जंग से भाजपा में असहज हो गई है।

विपक्षी नेताओं के शामिल होने से भाजपा में असंतोष

लगातार विपक्षी दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिसका परिणाम अब दिखने लगा है। भाजपा के नेताओं और विपक्ष से भाजपा में आए नेताओं के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि नेताओं के बीच की जुबानी जंग पार्टी तक सीमित ना रहकर बाहर आ गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें