Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो बच्चे घायल

पिथौरागढ़ के बेरीनाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है ।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस

हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह हिमालया इंटर कालेज की बस स्कूल जाते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस से उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई।

हादसे में दो बच्चे घायल

हादसे में लक्षित पंत 10वीं कक्षा का छात्र और बिनीता बोहरा 12वीं कक्षा की छात्रा घायल हो गई। आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बस में बैठे अन्य बच्चे और शिक्षक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें