Dehradun NewsBig News

एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

आज एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी और टाॅपर छात्र-छात्रों को मेडल देंगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल देंगी राष्ट्रपति

मंगलवार को एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और नीति आयोग भारत सरकार के सदस्य डाॅ. विनोद के पाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू टॉपर छात्र-छात्राओं को मैडल वितरित करेंगी।

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

बता दें दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें