Dehradun NewsHighlight

यहां फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर राख

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामना जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग

घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा क्षेत्र के चूना भट्टा में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चला है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें