Entertainment

अजय देवगन की De De Pyaar De 2 में हुई इस मशहूर एक्टर की एंट्री, कॉमेडी का तड़का लगाते आएंगे नजर

साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई इस फिल्म ने काफी सारे नोट छापे थे। ऐसे में अब इस फिल्म का मेकर्स सीक्वल(De De Pyaar De 2) बनाने जा रहे है। ऐसे में अजय की इस फिल्म में इस फेमस एक्टर की एंट्री होने जा रही है।

De De Pyaar De 2 की कहानी

अकिव अली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ आशीष मेहरा (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) का लव एंगल दिखाया गया है। जिसमें अजय अपने रिलेशन के लिए अपनी फॅमिली को मानते हुए दिखाई दे रहे है। पहले पार्ट में आशीष की एक्स वाइफ का रोल तब्बू ने निभाया था। ऐसे में फिल्म के सीक्वल में लड़की की फैमिली का इंट्रोडक्शन दिखाया जा सकता है।

De De Pyaar De 2 में इस एक्टर की एंट्री

‘दे दे प्यार दे 2 एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी होने वाली है। खबरों की माने तो इस मूवी में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में वो रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभाते हुए नज़र आ सकते है। तो वहीं फिल्म में तब्बू दिखाई देंगी या नहीं इस बात का पता नहीं चल पाया है।

कब होगी फिल्म रिलीज?

दे दे प्यार दे में अनोखी लव स्टोरी दिखाई गई है। जिसमें एक 26 साल की लड़की अपने पिता की उम्र के लड़के के साथ प्यार में पड़ जाती है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ऐसे में फिल्म के सीक्वल में आगे की कहानी दर्शाई जाएगी। ‘दे दे प्यार दे 2’ एक मई, 2025 को रिलीज की जा सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें