UttarakhandHaridwar News

मशहूर फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे रुड़की, फैंस के साथ खिंचवाई सेल्फी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता राहुल रॉय आज उत्तराखंड के रुड़की आए हुए है। जहां अभिनेता राहुल रॉय ने बैंक्विट हॉल में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत की। फिल्म स्टार के पहुंचने पर फैंस की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस भी भीड़ जमा हो गई। अभिनेता ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई। साथ ही अपनी फिल्म आशिकी के गीत भी गाए।

मशहूर फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे रुड़की

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता राहुल रॉय आज रुडकी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए। जहां अभिनेता को देखकर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। जहां फैंस ने अभिनेता से सेल्फी की मांग भी की। ऐसे में अभिनेता ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। सभी अभिनेता के साथ सेल्फी खिचवाने के लिए लाइन में लग गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फेमस फिल्म आशिकी के गीत भी गुनगुनाए।

लोगों का आभार किया व्यक्त

इस दौरान राहुल रॉय ने लोगों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि भारी संख्या में अभिनेता को देखने के लिए लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री को भी बुलाया गया था। लेकिन अभिनेत्री इस कार्यक्रम में किसी कारण से शामिल नही हो पाई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें