Entertainment

Kalki 2898 AD: Amitabh Bachchan के लुक से फैंस के उड़े होश, अश्वत्थामा के किरदार में दिखे बिग बी

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी'(Kalki 2898 AD) चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) के किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज़ करने का ऐलान किया था।

ऐसे में अब अमिताभ का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूज़र्स पोस्टर पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बिग बी का लुक देख दर्शक काफी हैरान है।

Kalki 2898 AD से Amitabh Bachchan का लुक हुआ जारी

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अश्वत्थामा का रोल निभा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स बिग बी को अश्वत्थामा के किरदार में देखकर हैरान रह गए। किरदार की पहल झलक में जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का लुक दिखाया गया है।

जिसमें लोग अनुमान लगा रहे है की अमिताभ के किरदार का का यंग रोल उनके बेटे अभिषेक बच्चन अदा कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने वायरल तस्वीर को देखकर लिखा ” जवान अमिताभ बच्चन के किरदार में अभिषेक बच्चन है क्या?” तो वहीं अन्य ने लिखा ये तस्वीर अभिषेक बच्चन हैं क्या?”

यूज़र्स कर रहे Amitabh Bachchan के लुक की तारीफ

जहां कुछ यूज़र्स अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं। तो वहीं कुछ ने मेकर्स की तारीफ भी की हैं। लुक में अमिताभ के किरदार को जवान भी दिखाया गया है। ऐसे में दर्शक फिल्म में यूज़ की गई टेक्नोलॉजी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। जहां कोई आर्ट डिजाइनर्स की सराहना कर रहा है। तो वहीं कुछ टेक्नोलॉजी और डिटेलिंग पर मेकर्स की तारीफ कर रहे है।

कब रिलीज होगी Kalki 2898 AD?

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। मल्टी स्टारर इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे अभिनेता अभिनय करते नज़र आएंगे। ऐसे में इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। खबरों की माने तो ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को रिलीज होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें