Big NewsUttarakhand Chamoli News

जादू-टोने के शक में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कर दी भाई की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा

उत्तराखंड के चमोली से दिल दहला देने वाली घटवना सामने आई है। एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने जादू टोने के शक में अपने भाई की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पूर्व सैन्य अधिकारी ने भाई की पत्नी के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चमोली से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

चमोली जिले के मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

जादू टोने के शक के चलते कर दी हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसके छोटे भाई की पत्नी जादू टोना करती है। उसे लगता था कि महिला उस पर जादू-टोना करवा रही है। इसी शक के चलते उसने भाई की पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

महिला की मौत से मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राधा को लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें