Dehradun NewsBig News

केक खाते ही बिगड़ी चार लोगों की तबियत, अस्पताल में कराया भर्ती

पंजाब के पटियाला से 20 दिन पहले एक खबर आई थी, जिसमें केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। अब ऐसा ही मिलता जुलता मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आया है। जहां जन्मदिन का केक खाने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

केक खाते ही बिगड़ी चार लोगों की तबियत

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। अपने जन्मदिन पर वरुण ने अपने दोस्तों को बुलाया था। बताया जा रहा है केक पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से मंगाया था। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण राठी और और तीन अन्य लोगों को उल्टियां और तेज पेट दर्द होने लगा।

जांच में सामने आई ये बात

आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान पहुंचकर जानकारी ली। वरुण राठी की पत्नी सोनिया ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। जिसे खाने से उनके पति और तीन अन्य की हालत बिगड़ गई। वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें