Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए रवाना हुए सेना के जवान

चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान रवाना हो गए हैं

यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए रवाना हुए सेना के जवान

बता दें हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फ हटाने के लिए ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढीलों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है। रविवार को गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाजत ली गई। जिसके बाद पहली टुकड़ी व गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घांघरिया के लिए रवाना हो गए।

35 जवान और गुरुद्वारा के सेवादार हटाएंगे बर्फ

भारतीय सेना का ये जत्था कल घांघरिया से हेमकुंड साहिब बर्फ हटाने के लिए पहुंचेगा। 35 जवान व गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं। सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुडी के पास भारी भरकम ग्लेशियर आया हुआ है। यहां बर्फ को बीच से काटकर रास्ता बनाया जाना है। बता दें यात्रा में बर्फ हटाने का काम हर साल भारतीय सेना के जवान करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें