Big NewsUdham Singh Nagar News

मासूम को बांध कर खौलते पानी से जलाया, मां ने बेटी का बेरहमी से कर दिया कत्ल

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी बेटी के हाथ-पैर बांध कर पहले तो उस पर खौलता पानी डालकर उसे जलाया। उसके बाद मासूम को खौफनाक मौत दे दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसने बच्ची के शव को गड्ढे में दफना दिया।

मां ने बेटी का बेरहमी से कर दिया कत्ल

काशीपुर में नवमी के दिन जहां घर-घर में कन्या पूजन किया जा रहा था तो वहीं एक सौतेली मां ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद उसका शव एक खाली मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस वारदात के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मिली जानकारी के मुताबिक खड़कपुर देवीपुरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक घर में सौतेली मां ने मासूम सोनी (8) पुत्री मोनू कुमार की मासूम की बर्बरता पूर्वक हत्या दी।

अचानक लापता हो गई थी सोनी

मोहल्लेवासियों ने बताया कि सोनी नवमी के दिन सुबह से ही अपनी सहेलियों के साथ घर-घर में कन्या पूजन के लिए जा रही थी। लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद वो नहीं दिखी। सौतेली मां ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। जिसके बाद 17 अप्रैल 2024 की शाम जब सोनी के पिता बिजनौर से घर आए। तब जाकर मोहल्ले वालों को पता चला कि सोनी लापता है। उसके बाद बच्ची की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

मासूम को बांध कर खौलते पानी से जलाया

18 अप्रैल 2024 को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्ची तो ढूंढना शुरू किया। तब देखा कि 17 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब 2:30 बजे सोनी की सौतेली मां उसे अपने घर से सामने खाली पड़ी मकान में ले जा रही है। उसके बाद आरोपी ने उसको वहीं गड्ढा खोदकर दफना दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें