Pauri Garhwal NewsHighlight

Election 2024 : पोलिंग बूथ से गायब मिला मतदान अधिकारी, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से सक्षम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस बीच कोटद्वार में एक मतदान अधिकारी पोलिंग बूथ से गायब मिला। मतदान अधिकारी के खिलाफ मतदाता ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पोलिंग बूथ से गायब मिला मतदान अधिकारी

सेक्टर मजिस्ट्रेट जुनिश कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि अधिकारी बूथ पर न होकर अपने घर पर नशे की हालत मिला। तहरीर के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 अपर कालावड कोटद्वार के पीठासीन अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गए हैं।

नशे में धुत मिला मतदान अधिकारी

मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने खुद पोलिंग बूथ पर जाकर निरीक्षण किया और सुरेश कुमार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट श्रीधर प्रसाद मतदान अधिकारी प्रथम के आवास पहुंचे। जहां उन्हें मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल मिल गए।

मतदान अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तहरीर में मतदान अधिकारी के नशे में होने की बात कही गई है। जिसके बाद मतदान अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें