Nainital NewsBig News

वोट डालने जा रहे थे हल्द्वानी, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

नैनीताल के भवाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार सवार मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहा था।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। जनकती के अनुसार भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होता देख स्थानीय लोग घायल को अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी लेकर पहुंचे।

वोट डालने हल्द्वानी जा रहे थे चिकित्साधिकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान डॉ. गौरव कांडपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी थे। डॉ गौरव मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।

परिजनों में पसरा मातम

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें