Udham Singh Nagar NewsBig News

Election 2024 : पोलिंग बूथ के अंदर EVM मशीन का वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच उधम सिंह नगर में एक युवक को पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम मशीन का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

पोलिंग बूथ के अंदर EVM मशीन का वीडियो बनाना पड़ा भारी

बता दें युवक ने वोट डालते हुए ईवीएम मशीन की वीडियो बनाकर फेसबुक में वायरल किया था। युवक ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा देश के हालत को देखते हुए आज लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को वोट दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा युवक के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने पूर्व में ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे।

ELECTION 2024

गलती से किया था पोस्ट…

युवक को जब पुलिस ने सबक सिखाया तब युवक ने फेसबुक पर एक और पोस्ट कर लिखा कि अभी जो मैंने पोस्ट किया था वोट को लेकर वो मुझसे गलती से हो गई है। उसके लिए मैं मांगता हूं। आगे भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।

ELECTION 2024

बुजुर्ग ने EVM मशीन का विरोध कर जमीन में पटका

उधर हरिद्वार में भी एक बुजुर्ग मतदाता ने मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया था। मशीन पटकने के बाद बुजुर्ग जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आए कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें