Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Election 2024 : 11 बजे तक प्रदेश में हुई 23.5 फीसदी वोटिंग, जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए आज उत्तराखंड में मतदान हो रहा है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। जिसके लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कहीं महिलाएं पारंपरिक परिधान में वोट देने पहुंच रही हैं तो कहीं पर दुल्हन अपनी विदाई से पहले मतदान के लिए पहुंची।

11 बजे तक हुआ 24.83 प्रतिशत मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अब तक के मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 बजे तक प्रदेश में 24.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि साल 2019 के लोकभा चुनाव में 11 बजे तक 23.5 मतदान हुआ था जो कि इस बार के मतदान प्रतिशत से कम है।

पांचों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत

  • टिहरी लोकसभा में 23.23 फीसदी मतदान हुआ है।
  • हरिद्वार लोकसभा में 26.47 फीसदी मतदान हुआ है।
  • गढ़वाल लोकसभा में 24.43 फीसदी मतदान हुआ है।
  • अल्मोड़ा लोकसभा में 22.21 फीसदी मतदान हुआ है।
  • नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में 26.46 फीसदी मतदान हुआ है।

कई बूथों पर EVM खराब होने की समस्या

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी दी कि प्रदेश में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की समस्या आई थी। जिसके चलते कई बूथों पर 10 से 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। लेकिन अब मशीन में खराबी को दूर किया जा चुका है और मतदान हो रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button