UttarakhandEntertainment

Lok Sabha Elections 2024: उर्वशी रौतेला ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी, कोटद्वार में माता-पिता के साथ डाला वोट

आज Lok Sabha Elections 2024 के पहले चरण के लिए मतदान हाे रहे है। बता दें की पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश के 83 लाख से अधिक मतदाता 55 प्रत्याशियों के लिए आज वोट करेंगे। ऐसे में बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी वोट डाला है।

उर्वशी रौतेला ने डाला वोट

uttarakhand-lok-sabha-elections urvashi rautela

आज प्रदेश में पांच सीटों पर मतदान जारी है।आम लोगो के साथ फिल्मी सितारे भी वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी मतदान किया। उन्होंने कोटद्वार के सिताबपुर से वोट डाला है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इन सेलेब्स ने भी किया मतदान

lok-sabha-elections-2024-vijay-rajinikanth-dhanush

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के अलावा साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय जहां रूस से भारत वोट देने के लिए लौटे। तो वहीं दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और धनुष भी मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें