Dehradun NewsBig News

राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान, मतदाताओं से की मत का इस्तेमाल करने की अपील

उत्तराखंड में सुबह सात बजे से ही पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान

राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मतदान करने के लिए अपनी धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने धर्मपत्नी गिरा धामी और मां के साथ मतदान किया।

83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय

सीएम धामी के अलावा भाजपा के पांचों लोकसभा सीट के उम्मीदवारों समेत कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें आज सुबह सात बजे से ही उत्तराखंड में मतदान शुरू हो गया है। आज उत्तराखंड के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें